{"_id":"6a986e687cd58065fa063934","slug":"33-mud-houses-collapsed-in-ganj-and-makbarai-due-to-continuous-rain-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128468-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: लगातार बारिश से गंज व मकबरई में ढहे 33 कच्चे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: लगातार बारिश से गंज व मकबरई में ढहे 33 कच्चे घर
विज्ञापन
फोटो 02 एमएएचपी 19 परिचय-गंज गांव में बारिश से ढहा नंदलाल नामदेव का कच्चा मकान। संवाद
कबरई (महोबा)। विकासखंड कबरई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश परेशानी का सबब बन गई है। बारिश के चलते गंज गांव में 12 और मकरबई में 21 घर धराशायी हो गए। प्रभावित परिवारों के सामने सिर छिपाने के साथ ही पालतू पशुओं को सुरक्षित रखने और उनके चारे का संकट खड़ा हो गया है। कई परिवार खुले मैदान में पाॅलीथिन व छप्पर के नीचे रहने को मजबूर हैं।
अतिवृष्टि ग्रामीणों के कच्चे आशियानों पर भारी पड़ रही है। गंज गांव में भरत कुमार, नंदलाल नामदेव, रामश्री सिंह, जगदीश प्रजापति, रामदास प्रजापति, पुन्ना अहिरवार, रामबाई अहिरवार, मुनीम नामदेव, गायत्री देवी, विमलचंद त्रिपाठी, शिवकुमारी अहिरवार और मुन्ना सिंह समेत कई परिवारों के कच्चे मकान बारिश में ढह गए। मकरबई में बेवा रामबाई कुशवाहा, मुलिया अनुरागी, रामलाल कुशवाहा, छत्रपाल अहिरवार, गुलाब प्रजापति, कुसुमरानी व रमेश यादव समेत करीब 21 मकान बारिश में जमींदोज हुए हैं।
मकान गिरने से कई परिवारों का भूसा और घरेलू सामान भी मलबे में दब गया। पीड़ितों ने प्रशासन से सर्वे कराकर आर्थिक सहायता, सुरक्षित आश्रय और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराने की मांग की है। एडीएम इंद्रनंदन सिंह का कहना है कि बारिश से फसलों व मकानों के गिरने का सर्वे कराया जा रहा है। लेखपालों को पूर्व में ही इसको लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं। सर्वे के बाद पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।