{"_id":"6a98639f7076dc90ae0ad86b","slug":"doctors-and-staff-of-the-isolation-ward-will-receive-the-anti-swine-flu-vaccine-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128445-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आइसोलेशन वार्ड के डॉक्टर और स्टाफ को लगेंगी एंटी स्वाइन फ्लू वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आइसोलेशन वार्ड के डॉक्टर और स्टाफ को लगेंगी एंटी स्वाइन फ्लू वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। इन्फ्लूएंजा (एच1एन1) यानी स्वाइन फ्लू को लेकर शासन की ओर से जारी एडवाइजरी जारी की गई है। आइसोलेशन वार्ड में काम करने वाले डॉक्टर और स्टाफ को एंटी स्वाइन फ्लू वैक्सीन लगाई जाएगी।
जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों के उपचार के लिए पृथक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में 24 घंटे (तीन शिफ्टों में) ड्यूटी दे रहे डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, नर्सिंग स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए यह वैक्सीन लगाई जाएगी। इलाज में लगे मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है ताकि वह बिना भय के मरीजों की देखभाल कर सकें। रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी पर तैनात स्टाफ का टीकाकरण किया जाएगा। आइसोलेशन वार्ड में संभावित मरीजों को तत्काल भर्ती किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मरीजों की तत्काल आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों पर विशेष निगरानी रखी जाए। अस्पतालों में आने वाले मरीजों की जांच और उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए।