फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The lamp of Anisa's house extinguished due to the death of the only son

Mahoba News: इकलौते बेटे की मौत से बुझ गया अनीसा के घर का चिराग

Sun, 26 Mar 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 26 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The lamp of Anisa's house extinguished due to the death of the only son
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर बाइक सवारों को टक्कर मारकर 500 मीटर तक ट्राला के घसीटने से दो युवकों की मौत होने की घटना के बाद रविवार को कस्बे में मातम का माहौल रहा। अनीसा के पति की नौ साल पहले हत्या कर दी गई थी। अब दुर्घटना में इकलौते बेटे अंसार की मौत से घर का चिराग बुझ गया।
विज्ञापन

मूलरूप से जनपद बांदा के मौदहा गांव निवासी अंसार (18) के पिता रमजान की नवंबर 2014 में गांव के ही लोगों ने हत्या कर दी थी। दुश्मनी के भय से अंसार अपनी ननिहाल मकरबई में रहने लगा था और मां अनीसा, बहन मुबीना, रूबीना व सूफिया का भरण-पोषण बटाई पर खेती लेकर करता था। शुक्रवार की रात अंसार अपने साथी सुनील के साथ बाइक से फसल की मड़ाई कराने खेत जा रहा था। तभी पचपहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्राला बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद 500 मीटर तक घसीटते ले गया था। जिससे दोनों की मौत हो गई थी। अंसार की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां अनीसा तीन बेटियों की परवरिश की चिंता में कई बार अचेत होकर गिरी। परिजन उसे ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन

इसी तरह मृतक सुनील के पिता की चार साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। सुुनील खेती के साथ बीयर की दुकान में सेल्समैन का काम करता था। मां ममता का कहना है कि अभी पति की मौत का दुख भूल नहीं पाए थे और अब जवान बेटे की मौत से सबकुछ उजड़ गया। कस्बावासी मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। मृतक के भाई मनीष ने बताया कि सुनील जेब में 21 हजार रुपये, दो मोबाइल व चांदी का ब्रेसलेट पहने था। जो दुर्घटना के बाद गायब है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed