{"_id":"b6cdd65c5c031a2c743fab7acf3da088","slug":"the-kidnapping-of-neighbor-siblings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के भाई बहन का किया अपहरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी के भाई बहन का किया अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी। पड़ोस में किराए से रह रहे एक युवक ने साजिश कर भाई बहन का अपहरण कर लिया और फरार हो गया। पिता ने कोतवाली चरखारी में बेटी और बेटे के अपहरण का मुकदमा किराएदार राकेश वर्मा के खिलाफ दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला हाथीखाना निवासी सविता (17) और उसका छोटा भाई अमन अपने माता पिता के साथ घर पर रहते थे। तभी पड़ोस में किराए के मकान में रह रहा राकेश वर्मा नाम का युवक दोनों को फुसला बहला कर ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी भाई बहन का कोई सुराग नहीं लगा। एक माह से परेशान पिता ने काफी समय से तलाश के बाद भी कुछ पता न चला। लेकिन कुछ समय बाद पिता केशवनाथ को पड़ोस के एक मकान में बेटे की साइकिल मिली।
साइकिल मिलने पर पता चला कि किराएदार राकेश वर्मा भाई बहन का अपहरण कर ले गया है, जिस पर मंगलवार को पीड़ित केशवनाथ पुत्र गोपीनाथ ने अपहरणकर्ता राकेश वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपहरणकर्ता की तलाश में सरगर्मी से शुरू कर दी है।