{"_id":"6ae790c133ca5dae1e08bff2","slug":"admissions-for-vacant-seats-at-itis-now-open-until-the-13th-mahoba-news-c-225-1-mah1001-130210-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आईटीआई में रिक्त सीटाें पर दाखिले अब 13 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आईटीआई में रिक्त सीटाें पर दाखिले अब 13 तक
विज्ञापन
महोबा। राजकीय आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईटीआई महोबा की रिक्त 110 सीटों पर अब 13 नवंबर तक प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद नव प्रवेशित छात्रों की पढ़ाई शुरू होगी।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के निर्देश पर जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एससीवीटी व्यवसायों के तहत वॉक-इन के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। जिले में राजकीय आईटीआई महोबा, चरखारी, बेलाताल और खरेला संचालित हैं। राजकीय आईटीआई में दाखिला लेने से चूके विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजी. अभिषेक मिश्रा का कहना है कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी आईटीआई पहुंचकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।