{"_id":"68f2a41c78741b378e01c704","slug":"the-joint-team-checked-sweet-shops-and-collected-four-samples-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-118998-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: संयुक्त टीम ने मिठाई दुकानों में की चेकिंग, भरे चार सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: संयुक्त टीम ने मिठाई दुकानों में की चेकिंग, भरे चार सैंपल
Sat, 18 Oct 2025 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
महोबा। त्योहार आते ही मिठाइयों की बिक्री ने जोर पकड़ लिया है। इस मिठाई में अधिक रंग डालने और मिलावटी मावा का इस्तेमाल की आशंका के बीच खरेला और चरखारी कस्बे में विशेष अभियान चलाया गया। इसमें तीन दुकानों में रखीं मिठाइयाें के चार सैंपल भरे गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
चरखारी एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ खरेला बाजार पहुंच दुकानों की जांच की। यादव स्वीट्स हाउस से मावा का सैंपल भरा। इसके बाद चरखारी के गोपाल स्वीट्स हाउस से चाकलेट बर्फी के सैंपल एकत्र किए। वहीं बीकानेर स्वीट्स से दूध की बर्फी और रंगीन बर्फी के सैंपल भरे गए। टीम के आने और जांच करने की भनक लगने पर अधिकांश मिठाई दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानोंं की शटर गिरा दी और मौके से खिसक गए। एसडीएम ने दुकानदारों को मिठाई में अधिक रंग न मिलाने व मिलावटी, दूषित मावा के उपयोग से बचने के लिए निर्देश दिए। अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ. गौरीशंकर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रकांत वाजपेयी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मनोज कुमार और रामलखन कुशवाहा शामिल रहे।