फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The demonstration against the incident of rape

दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 11 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 11 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
The demonstration against the incident of rape
तहसील में धरना देते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना व प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराध के विरोध गुरुवार को भाजपाई सड़कों पर उतर आए। ‘बेटी के सम्मान में, भाजपा है मैदान में’ नारे के साथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में तहसील में धरना देकर भाजपाइयों ने सपा सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन


गुरुवार को एक गेस्ट हाउस में जिले भर के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ता परमानंद चौराहा, रोडवेज, पालीवाल मार्केट, आल्हा चौक होते हुए तहसील पहुंचे। इस दौरान बुलंदशहर में मां बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन सपा सरकार इन घटनाओं को रोकने में नाकाम है।
विज्ञापन


तहसील में धरने पर बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। महिलाएं व युवतियों खुद को घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। दुष्कर्म की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। भाजपा के अविनाश मिश्रा ने कहा कि पार्टी दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में आरपार की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार में लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तो दूर कई घटनाओं में मुकदमा भी दर्ज नहीं किया जाता। अनंत नारायण उर्फ लाला महाराज ने कहा कि प्रदेश की बेटियों और महिलाआें के सम्मान के लिए भाजपा आरपार की लड़ाई लड़ेगी। धरने में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, नीरज रावत, पुष्पेंद्र गुप्ता, विमला दीक्षित, नरेंद्र मिश्रा, रामजी गुप्ता सहित आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed