{"_id":"6aca8905b345348d62038ca6","slug":"youth-dies-after-falling-from-tractor-and-coming-under-trolley-mahoba-news-c-216-1-etw1015-151193-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के नीचे आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के नीचे आया युवक, मौत
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा में चंबल पुल के पास शुक्रवार रात ट्रैक्टर से गिरकर युवक की ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। पेशे से वह हलवाई थी और भंडारे के लिए जा रहा था। उसके साथ गए गांव के युवक ने मारपीट करने और हादसे की वजह कार की टक्कर बताने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भरथना के ऊमरसेंडा गांव निवासी मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि जुगपुरा निवासी जगदीश डीलर शुक्रवार शाम घर आए थे। उन्हें शनिवार को मध्यप्रदेश के भिंड स्थित शनि मंदिर में भंडारा कराना था। इसके लिए वह बेटे गुलशन उर्फ कल्लू (23) को ले जाने आए थे। मनोज ने बेटे के साथ गांव के ही मनोज कुमार को भी भेज दिया था।
शनिवार सुबह उन्हें सूचना दी गई कि उनका बेटा कार की टक्कर से घायल हो गया है और जिला अस्पताल में है। वह अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि गुलशन की मौत हो चुकी है। गुलशन के साथ गए मनोज कुमार ने बताया कि वे लोग ट्रैक्टर से भिंड जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में जगदीश के परिवार के करीब 15 से 20 लोग सवार थे। गुलशन चालक के पास बैठा था।
विज्ञापन
चंबल पुल से पहले गड्ढे के कारण ट्रैक्टर उछला जिससे गुलशन नीचे गिर गया और पहिए के नीचे आ गया। गुलशन के पिता ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद साथ गए मनोज के साथ मारपीट की गई और उसे घटना में कार की टक्कर से मौत होने की बात बताने के लिए कहा गया।
गुलशन परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी चार बहनें हैं। मां सुनीता देवी समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि जांच में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से युवक की मौत होने की जानकारी सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मारपीट समेत अन्य आरोपों की जांच की जा रही है।