{"_id":"6ac93918430edf7d8209b284","slug":"preparations-for-the-mother-goddesss-darbar-are-underway-chants-of-jai-jai-kar-will-resound-starting-tomorrow-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129522-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सजने लगे मां के दरबार, कल से गूंजेगी जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सजने लगे मां के दरबार, कल से गूंजेगी जय-जयकार
विज्ञापन
फोटो 09 एमएएचपी 04 परिचय-शहर के आल्हा चौक पर आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा दुर्गा पंडाल। संवाद
-दुर्गा पंडालों को आकर्षक रूप देने की होड़, शहर में करीब 100 स्थानों पर हो रही तैयारियां
-प्रमुख देवी मंदिरों में भी उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बड़ी चंडिका मंदिर में लगेगा नौ दिवसीय मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शारदीय नवरात्र की आहट के साथ ही शहर में भक्ति और आस्था का माहौल बनने लगा है। कहीं मां दुर्गा के भव्य पंडाल आकार ले रहे हैं तो कहीं रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों व आकर्षक सजावट से देवी दरबार को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर में करीब 100 स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए जा रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन रविवार से ही इन पंडालों में मां के जयकारे गूंजने लगेंगे और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगेंगे।
नवरात्र को लेकर आयोजक समितियां तैयारियों में जुटी हैं। कोई पंडाल को भव्य मंदिर का स्वरूप दे रहा है तो कहीं आकर्षक बिजली सजावट और झांकियों से मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को प्रदर्शित करने की तैयारी है। पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए स्थान तैयार किए जा रहे हैं। सजावट का काम तेजी से कराया जा रहा है। ताकि नवरात्र शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी हो सकें। बाजारों में भी पूजन सामग्री, चुनरी, नारियल व अन्य धार्मिक वस्तुओं की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -
देवी मंदिरों में भी विशेष तैयारी
महोबा। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों की साफ-सफाई, सजावट और पूजा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिरों में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
बड़ी चंद्रिका मंदिर में लगेगा नौ दिवसीय मेला
महोबा। शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान विशेष रौनक रहेगी। यहां बड़ी संख्या में बुंदेलखंड समेत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु आएंगे। मंदिर परिसर में नौ दिवसीय मेले को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। पूजा-अर्चना के साथ मेले में लोगों की चहल-पहल रहेगी। नवरात्र के साथ शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाएगा। घरों में कलश स्थापना व देवी पूजन के साथ शुरू होने वाला यह पर्व अगले नौ दिनों तक आस्था, उल्लास और भक्ति की छटा बिखेरेगा।