फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   FIR against 30 people, including the SP District President, for taking out a procession without permission

Mahoba News: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर सपा जिलाध्यक्ष समेत 30 पर प्राथमिकी

Sat, 10 Oct 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
FIR against 30 people, including the SP District President, for taking out a procession without permission
-यातायात व्यवस्था बाधित होने पर मेडिकल चौकी प्रभारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शहर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के मामले में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष समेत 30 कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की है। सभी पर बिना अनुमति जुलूस निकालने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने का आरोप है। इस कार्रवाई से सपा नेताओं में आक्रोश है।
मेडिकल चौकी प्रभारी पवन गौड़ ने कोतवाली महोबा में तहरीर देकर बताया कि घटना के दौरान पुलिसकर्मी शहर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटे थे। इसी दौरान उन्हें सपा कार्यकर्ताओं की ओर से बिना अनुमति जुलूस निकाले जाने की जानकारी मिली। जुलूस में सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, उपाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा, नयापुरा बंधानवार्ड निवासी पप्पन यादव और योगेश यादव, बजरिया निवासी कल्लू यादव व महेंद्र राजपूत समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। जुलूस आंबेडकर पार्क पहुंचने के बाद इसमें शामिल कुछ कार्यकर्ता आल्हा चौक पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि बगरौन निवासी सपा छात्र संघ जिलाध्यक्ष गंगा यादव, संजय, लालू यादव और ननौरा निवासी अंकित पटेल समेत करीब 20 अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतले को खींचकर अलग किया। पुतला दहन के दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही शहर की शांति व्यवस्था भी बिगड़ने की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर रविकांत गोंड का कहना है कि बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष की ओर से अन्य साथियों और 15-20 अज्ञात कार्यकर्ताओं के साथ बिना अनुमति जुलूस निकाला। इस दौरान आल्हा चौक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन करने की कोशिश की गई। जिसे पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर रोक दिया। इससे जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही कानून व शांति व्यवस्था में व्यवधान हुआ। चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed