फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Do not share OTPs or bank account-related information with strangers.

Mahoba News: अंजान व्यक्ति से साझा न करें ओटीपी व बैंक खाते से संबंधित जानकारी

Sat, 10 Oct 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Do not share OTPs or bank account-related information with strangers.
महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। बताया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड, बैंक खाते से संबंधित जानकारी अथवा गोपनीय विवरण साझा न करें। बैंक या किसी अन्य संस्था का अधिकारी बनकर जानकारी मांगने वाले अंजान व्यक्ति से सतर्क रहें।
विज्ञापन

अपर एसपी वंदना सिंह व सीओ सदर रविकांत गोंड की उपस्थिति में थाना साइबर क्राइम व कोतवाली महोबा की संयुक्त पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी तरीकों और उससे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर फर्जी कॉल करके और मैसेज भेजकर सोशल मीडिया से संपर्क करते हैं। साथ ही संदिग्ध लिंक साझा कर उनकी गोपनीय जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed