फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The city has become an island, the reality of sewer cleaning has been exposed

Mahoba News: टापू बना शहर, खुली नाला सफाई की पोल

Mon, 23 Jun 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 23 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The city has become an island, the reality of sewer cleaning has been exposed
चरखारी बाईपास मार्ग पर जलनिकासी न होने से टापू बनी सड़क। संवाद - फोटो : चरखारी बाईपास मार्ग पर जलनिकासी न होने से टापू बनी सड़क। संवाद
महोबा। मानसून की पहली झमाझम बारिश ने शहर में नाला सफाई की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर दुकानों में पानी चला जाने से दुकानदारों की दिक्कत बढ़ गई। सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी भर जाने से वाहन सवारों को दिक्कत हुई। कई बाइकें पानी में ही फंसकर बंद हो गईं। करीब तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई। दोपहर तक झमाझम होती रही। इस दौरान शहर के पुराने इंडियन बैंक के पास मुख्य मार्ग पर जल भराव होने से आसपास की दुकानों में पानी के प्रवेश कर जाने से दुकानदारों की दिक्कत बढ़ गई। इसके अलावा चरखारी बाइपास मार्ग पर बल्देव नगर इलाके में पानी की निकासी न होने से सड़कें टापू बन गईं।
विज्ञापन

शुक्रवारी बाजार के पास सड़क पर पानी भरने से वाहन चालकों को दिक्कत हुई। इसके अलावा जिला अस्पताल में डॉक्टरों के आवास के बाहर भी पानी भरा रहा। शहर के लवकुशनगर तिराहा, परमानंद चौराहा आदि स्थानों पर भी जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed