फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The body of a youth missing for three days was found hanging from a tree.

Mahoba News: तीन दिन से लापता युवक का पेड़ पर फंदे से लटकता मिला शव

Wed, 03 Dec 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth missing for three days was found hanging from a tree.
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के पवा गांव में तीन दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को गांव के बाहर खेत पर लगे पड़े से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पवा गांव निवासी पन्नालाल राजपूत (32) 29 नवंबर को घर से निकल गया था। रात तक उसके वापस न आने पर परिजनों ने गांव और रिश्तेदारियों मेंं खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो पेड़ से रस्सी के फंदे पर शव लटकता देख, उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पहचान कराई। मृतक की पत्नी रूपा ने पति पन्नालाल के रूप में शिनाख्त की। पत्नी ने बताया कि उसके पति तीन दिन से लापता थे। उन्होंने आत्महत्या या कोई और वजह है, यह समझ नहीं आ रहा है। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed