फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Temperature dropped by six degrees in four days, cold increased

Mahoba News: चार दिन में छह डिग्री गिरा तापमान, ठंड बढ़ी

Mon, 10 Nov 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 10 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by six degrees in four days, cold increased
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर मौसम का मिजाज इस सप्ताह तेजी से बदला है। चार दिन में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा गिरावट दर्ज हुई है। ऐसा मैदानी इलाकों से आने वाली सर्दीली हवाओं के चलते हुआ है। अब रात में भी ओस गिरने लगी है। जिससे सर्दी ने जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन

रविवार को महोबा में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। इस दौरान आर्द्रता 48 फीसदी व हवाओं की रफ्तार आठ किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। शाम होते ही लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि दो वर्षों की तुलना में इस बार ठंड की दस्तक जल्दी हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, दिन के समय धूप खिली रहेगी लेकिन शाम से ठंड का अहसास होगा। यह सर्दी की शुरुआत है। ऐसे में ठंड से बचाव बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed