फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tanker and car collision, four injured, jam for two hours

Mahoba News: टैंकर और कार की भिडंत, चार घायल, दो घंटे जाम

Sun, 26 Feb 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 26 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tanker and car collision, four injured, jam for two hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगिरा मोड़ के पास टैंकर और कार की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार चार लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। हाईवे पर दुर्घटना के दो घंटे जाम लगा रहा।

झांसी के तलैयापुरा निवासी अजनर, आजम, इरशाद और हकीलउल्ला शनिवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ जा रहे थे। रास्ता भटकने के कारण वह राठ की जगह मध्यप्रदेश के नौगांव पहुंच गए। रात 10 बजे वापस राठ जाते समय हाईवे पर सुगिरा बस स्टैंड मोड़ के पास सड़क पार कर रही महिला को बचाने के चक्कर में कार सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से अजहर, आजम व इरशाद की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


हाईवे पर दुर्घटना के बाद जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। एसडीएम अरुण कुमार दीक्षित व सीओ हर्षिता गंगवार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार को हटवाया गया। तब रात 12 बजे जाम खुल सका। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed