फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Kharif crops destroyed; farmers seek compensation.

Mahoba News: खरीफ फसलें तबाह, किसानों ने मांगा मुआवजा

Sat, 12 Sep 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kharif crops destroyed; farmers seek compensation.
मौदहा (हमीरपुर)। बारिश से खरीफ की फसलें बर्बाद हो गई हैं। भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने प्रभावित गांवों में फसलों का सर्वेक्षण कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद ने बताया कि तिल, मूंग, उड़द, रागी, कोदो, बाजरा और ज्वार की फसलें बारिश से लगभग पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। किसानों ने जून-जुलाई में खरीफ की फसलें बोई थीं। हाल में लगातार हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। चंद्रावल नदी के विरहटे वाले क्षेत्र में खेतों की फसलें और सब्जी की बाड़ियां भी नष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन

ग्राम करहिया के किसानों ने भी एसडीएम को ज्ञापन देकर मुआवजा मांगा है। किसानों के मुताबिक भारी बारिश के कारण तिलहन और उड़द की फसल 70 से 80 प्रतिशत तक नष्ट हो गई है। खेतों में अब भी पानी भरा हुआ है। किसानों का कहना है कि खरीफ की फसल से होने वाली आय के सहारे उन्हें रबी की बुवाई के लिए बीज, खाद और पानी की व्यवस्था करनी थी लेकिन फसल बर्बाद होने से आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed