{"_id":"66f6a6846704734228050a92","slug":"students-angry-over-not-getting-vehicle-created-a-jam-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-109314-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वाहन न मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वाहन न मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम
विज्ञापन
महोबा। एआरटीओ विभाग की ओर से ऑटो के भारी भरकम चालान किए जाने पर चालकों ने हड़ताल कर दी। ग्रामीण क्षेत्रों से ऑटो में आने वाले छात्र-छात्राओं को वाहन न मिलने से उनका धैर्य जवाब दे गया। चरखारी महोबा मार्ग पर करहरा गांव के पास छात्र-छात्राओं ने जाम लगा दिया।
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर दूसरे वाहनों से स्कूल पहुंचाया। तब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
जिला मुख्यालय से 15 किमी दूरी पर लगे 20 से अधिक गांवों के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य वाहनों से कॉलेज में पढ़ने महोबा आते हैं। बुधवार की शाम एआरटीओ की ओर से ऑटो के चालान किए गए। एक-एक ऑटो का चालान 25 हजार रुपये किए जाने पर चालकों ने हड़ताल कर दी।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह छात्र-छात्राएं स्कूल-कॉलेज जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों का इंतजार करने लगे। बाद में पता चला कि ऑटो चालकों ने हड़ताल कर दी है। तब छात्र-छात्राओं ने सड़क पर जाम लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।
करीब एक घंटे तक जाम लगा रहने से वाहन फंसे रहे। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह व चरखारी कोतवाल गणेश कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में पुलिस प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को स्कूल भेजने के लिए वाहनों की व्यवस्था कराई। तब मामला शांत हो सका।