{"_id":"6a87484eb05cdac7d804c479","slug":"strongmen-beat-up-three-people-fir-registered-against-five-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-128095-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दबंगों ने तीन को पीटा, पांच पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दबंगों ने तीन को पीटा, पांच पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्वासामाफ निवासी कालका प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 13 अगस्त को वह गांव से रिक्शा से महोबा आ रहा था। पचपहरा गांव के पास पल्लू, देव सिंह, अक्कू व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए भागा तो अक्कू और पल्लू तमंचा लगाकर बोले कि भागे तो गोली मार देंगे। इसके बाद सभी ने लाठी-डंडे से पीटकर मरणासन्न हालत में छोड़ दिया और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दूसरी घटना में थाना महोबकंठ के पचारा गांव निवासी संतोष ने जमीन के विवाद को लेकर नरसिंह पर मकान गिराने व मारपीट किए जाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। खन्ना संवाद के अनुसार खम्हरिया गांव में दबंग ने ग्रामीण को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। गांव निवासी मंजू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता घसीटा उर्फ राधे घर लौट रहे थे। सिरसीखुर्द तिराहे पर युवक ने रास्ते में रोक लिया और डंडे से हमलाकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।