फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Start drinking water supply in 97 villages within a month

Mahoba News: एक माह के अंदर 97 गांवों में शुरू कराएं पेयजल आपूर्ति

Mon, 25 Sep 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Start drinking water supply in 97 villages within a month
श्रीनगर (महोबा)। जल जीवन मिशन के तहत धवर्रा-सिजवाहा पेयजल योजना का सोमवार को एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एक माह के अंदर सभी गावों में पेयजल आपूर्ति शुरू किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि काम में लेटलतीफी बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अधिशासी अभियंता जल निगम संदेश सिंह तोमर के साथ जल जीवन मिशन से संतृप्त होने वाले गांव अतरारमाफ पहुंचे। उन्होंने गांव में की जा रही पेयजल आपूर्ति को देखा। ग्रामीणों के घरों में दिए गए कनेक्शन व पेयजल सप्लाई की हकीकत परखी। लाभार्थियों के घर जाकर इसका सत्यापन भी किया। इस दौरान पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से होती पाई गई।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार पांडे को निर्देश दिए कि कनेक्शन देते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि कहीं भी टोटियां खुली न रहें और स्टैंड पोस्ट घर के अंदर ही बनाए जाएं। जिससे कि पानी की बर्बादी को रोका जा सके। इसके बाद एडीएम ने शमसेरा फुटेरा गांव में बनाए गए फिल्टर प्लांट को भी देखा। कहा कि एक माह के अंदर योजना में शामिल सभी 97 गांव में पेयजल आपूर्ति चालू कर दी जाए। ताकि इन गांवों के ग्रामीणों को घर पर ही पेयजल आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed