फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Standing in the station

थानों में खड़े वाहन सफाई में बने बाधक

Sat, 25 Mar 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 25 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Standing in the station
महोबा कोतवाली में खड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले के थाने वाहनों के कबाड़ से पटे पड़े है। इससे मुख्यमंत्री का सफाई अभियान थानों में बेअसर साबित हो रहा है। पुलिस अधिकारी इन वाहनों को न तो हटा पा रहे है और न ही उन्हें नीलाम किया जा रहा है।
विज्ञापन



जिले में करीब 1000 दो पहिया वाहन सभी थानों और चौकियों में खड़े है। इससे थानों की प्रतिदिन सफाई होने के बाद भी बाइकों के आसपास गंदगी पटी पड़ी है। पुलिस प्रशासन इन वाहनों को हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कोतवाली महोबा में 75, कोतवाली कुलपहाड़ में 83, कोतवाली चरखारी में 45, थाना कबरई में 35, पनवाड़ी में 32, खन्ना में 20 वाहन खड़े है।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कार्यालयों, थानों व शहर और कस्बे में सफाई अभियान चलाकर साफ-सुथरा रखने के निर्देश दे दिए है। इसके बाद से जिले भर में सफाई अभियान परवान चढ़ गया। अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयों को चमाचम करने में जुटे है। विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग के कर्मचारियों को कार्यालय में गुटखा तंबाकू के सेवन पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed