फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Stadium overgrown with grass, gym machines rusting away.

Mahoba News: घास से पटा स्टेडियम, जंग खा रही जिम की मशीनें

Mon, 12 Oct 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Stadium overgrown with grass, gym machines rusting away.
फोटो 11 एमएएचपी 07 परिचय-खम्हारिया गांव के स्टेडियम में इस तरह उगी घास में जंग खा रहीं ओपन जिम
खन्ना (महोबा)। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत खम्हरिया में जूनियर स्कूल के सामने बना मिनी स्टेडियम बदहाल हो गया है। स्टेडियम की ओपन जिम में लगी मशीनें जंग खा रही हैं। मैदान में चारों ओर घास व झाड़ियों का अंबार लगा है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्टेडियम की बदहाली से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

करीब पांच साल पहले ग्राम पंचायत की ओर से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों के व्यायाम के लिए जिम की मशीनों के साथ झूले, साइकिल, कुर्सी आदि भी लगाए गए थे। देखरेख के अभाव में कई मशीनें खराब होकर टूट चुकी हैं। मैदान में घास और कटीली झाड़ियों के उग आने से स्टेडियम बदहाली का दंश झेल रहा है। रामरतन, प्रमोद, देवकी आदि ग्रामीणों का आरोप है कि स्टेडियम की साफ-सफाई के नाम पर ग्राम पंचायत लापरवाही बरत रही है जबकि स्टेडियम के रखरखाव के लिए हजारों रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सफाई व खराब उपकरणों के मरम्मत कराए जाने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रशासक जगन्नाथ निषाद का कहना है कि बारिश के चलते मैदान में झाड़ियां और मशीनों में जंग लग गई है। मौसम साफ हो गया है। साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत की लापरवाही से मशीनें हो रही खराब
रोहित ने बताया कि हर साल सर्दियों में स्टेडियम में टूर्नामेंट का आयोजन होता है। पंचायत की लापरवाही से मशीनें जंग खाकर खराब हो रहीं हैं। वह अभ्यास करने स्टेडियम नहीं जा पा रहे हैं। शीघ्र व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। वहीं रामकिशुन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र का स्टेडियम रखरखाव के अभाव के कारण झाड़ियों से पटा है। खेल का कोई दूसरा मैदान नहीं है। सुबह घूमने के दौरान घास और झाड़ियां होने से परेशानी हो रही है।

फोटो 11 एमएएचपी 07 परिचय-खम्हारिया गांव के स्टेडियम में इस तरह उगी घास में जंग खा रहीं ओपन जिम

फोटो 11 एमएएचपी 07 परिचय-खम्हारिया गांव के स्टेडियम में इस तरह उगी घास में जंग खा रहीं ओपन जिम

फोटो 11 एमएएचपी 07 परिचय-खम्हारिया गांव के स्टेडियम में इस तरह उगी घास में जंग खा रहीं ओपन जिम

फोटो 11 एमएएचपी 07 परिचय-खम्हारिया गांव के स्टेडियम में इस तरह उगी घास में जंग खा रहीं ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed