फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SP inspected the parade ground and gave instructions to wear masks

परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर एसपी ने मास्क पहनने के दिए निर्देश

Fri, 26 Jun 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
SP inspected the parade ground and gave instructions to wear masks
महोबा। पुलिस लाइंस में शुक्रवार को परेड का आयोजन किया गया। एसपी मणिलाल पाटीदार ने परेड ग्राउंड में परेड की सलामी लेते हुए परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान साफ वर्दी पहनने के साथ मास्क पहनने व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने अतिथि गृह का निरीक्षण कर साफ-सफाई बनाए रखने को कहा। पुलिस लाइंस में निर्माणाधीन महिला कर्मचारी हॉस्टल के निरीक्षण में खामी मिलने पर संबंधित इंजीनियर व ठेकेदार को तलब कर निर्देश दिए। एसपी ने केंटीन का निरीक्षण कर वस्तुओं की उपलब्धता की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। क्वारंटीन बैरक में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश प्रतिसार निरीक्षक सैन्यजीत सिंह को दिए। परिवहन शाखा का निरीक्षण कर लॉकबुक को चेक किया। एसपी ने पुलिस लाइंस में स्थापित कोविड केयर हेल्प डेस्क पर कर्मचारियों के आने पर उनका आक्सीमीटर से आक्सीजन स्कैनिंग व थर्मल स्कैनिंग के निर्देश दिए। निरीक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर जटाशंकर राव, रीडर एसपी बृजेंद्र सिंह, एमटी ललितनारायण द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed