फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Some places are closed and food is being supplied only after checking here and there

Mahoba News: बंद तो कहीं इक्का-दुक्का जांच कर हो रही खानापूर्ति

Wed, 29 Nov 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Some places are closed and food is being supplied only after checking here and there
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा/बेलाताल। अस्पताल आने वाले मरीजों को त्वरित जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए हेल्थ एटीएम शोपीस बने हुए हैं। कहीं मशीन बंद है तो कहीं इक्का-दुक्का जांच करके खानापूर्ति की जा रही है। हेल्थ एटीएम में जांच न होने से पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ जुट रही है। जिससे लोगों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
एक वर्ष पहले जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल व चार सीएचसी में हेल्थ एटीएम लगवाए गए थे ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को त्वरित जांच की सुविधा का लाभ मिल सके, लेकिन यह एटीएम अपने मकसद पर कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। सीएचसी जैतपुर में लगाए गए हेल्थ एटीएम पहले नेट कनेक्टिविटी न होने के चलते बंद रहा। अब जिम्मेदार तकनीकी खराबी और सामग्री की कमी बता रहे हैं। इसी तरह महिला अस्पताल में एक कक्ष में रखा हेल्थ एटीएम शोपीस बना है। यहां आने वाली महिला मरीजों को पैथोलॉजी में घंटों लाइन में लगकर जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगे हेल्थ एटीएम में भी इक्का-दुक्का जांच कर खानापूर्ति की जा रही है। विभागीय आंकड़ों की माने तो यहां एक सप्ताह में महज 35 मरीजों की जांच की गई जबकि प्रतिदिन ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में 150 को डॉक्टर जांच कराने के लिए लिख रहे हैं। मरीज रामप्रताप, दिनेश, दीपक, प्रमोद आदि का कहना है कि हेल्थ एटीएम मशीन से जांच न होने से उन्हें दो दिन परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन पैथोलॉजी में जांच कराने पर दो बजे रिपोर्ट मिलती है। तब तक डॉक्टर कक्ष से चले जाते हैं, दूसरे दिन रिपोर्ट दिखाने के बाद ही उनका इलाज शुरू हो पाता है। यदि हेल्थ एटीएम से जांच हो तो उन्हें समय व पैसे की बर्बादी न करना पड़ेगी।
इंसेट
रीजेंट खत्म होने से सीबीसी जांच भी ठप
बेलाताल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में सीबीसी जांच की सुविधा एक सप्ताह से ठप है। रीजेंट केमिकल खत्म होने से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। जिससे मरीजों का निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष तिवारी का कहना है कि हेल्थ एटीएम के कार्ड खत्म हो गए हैं। जिससे सभी जांचें नहीं हो पा रही हैं। सीबीसी जांच के लिए रीजेंट की मांग की गई है। (संवाद)

-----------
वर्जन
जिला अस्पताल व सीएचसी में हेल्थ एटीएम से मरीजों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां मशीनें नहीं चल रही हैं। उनकी जांच कराई जाएगी। हेल्थ एटीएम से मरीजों की हर संभव जांच कराई जाएगी। जैतपुर सीएचसी में जिम्मेदारों द्वारा कार्ड की कमी बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएचसी में सबकुछ मौजूद है। वह स्वयं जांच करेंगे।
-डॉ. आशाराम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed