फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Shop burgled twice in 24 hours; accused caught on CCTV

Mahoba News: 24 घंटे में दुकान से दो बार की चोरी, सीसीटीवी में आरोपी कैद

Fri, 24 Jul 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shop burgled twice in 24 hours; accused caught on CCTV
महोबा। शहर के छतरपुर रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान में एक चोर ने 24 घंटे में दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया। दोनों दिन की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी गुल्लक से नकदी निकालते और फिर वहीं आराम से बैठकर नोट गिनते नजर आ रहा है। हार्डवेयर संचालक संजय प्रजापति ने बताया कि चोर ने 20 जुलाई की रात और फिर 21 जुलाई की रात दुकान में सेंध लगाकर नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार का आरोप है कि चोरी करीब एक लाख की नदी और पेंट के डिब्बे चोरी कर ले गया है। व्यापारियों ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। फुटेज में आरोपी गुल्लक से रुपये निकालता है और गिनती करने के बाद जेब में रखता है। घटना के बाद व्यापारियों ने शहर कोतवाली पहुंच तहरीर दी और खुलासे की मांग की। उधर, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर रकम व सामान बरामद किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed