फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Shivam and Kalpana emerged as winners in the 1,500-meter race.

Mahoba News: 1,500 मीटर दौड़ में शिवम और कल्पना बने विजेता

Thu, 08 Oct 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shivam and Kalpana emerged as winners in the 1,500-meter race.
चरखारी (महोबा)। मिनी स्टेडियम चरखारी में चल रही तीन दिवसीय 29वीं जनपदीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। 1,500 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में शिवम और बालिका वर्ग में कल्पना विजेता बने।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह दिखा। इस दौरान आयोजित सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़, 200 व 110 मीटर बाधा दौड़ में जीआईसी चरखारी के यश सैनी विजेता बने। 800 मीटर दौड़, 1,500 और 400 मीटर बाधा दौड़ में जीआईसी चरखारी के शिवम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

300 व 500 मीटर दौड़ और क्रॉस कंट्री में जीआईसी चरखारी के सचिन प्रथम स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में पीएमश्री जीजीआईसी महोबा की कल्पना ने 800 मीटर, 1,500 व 3,000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रही जबकि लंबी कूद, ऊंची कूद और तिकड़ी कूद में सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज चरखारी की छात्रा जोया विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखारी जोन की टीमों ने चैंपियनशिप जीत कर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान बनाया। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह ने स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डीआईओएस प्रेमचंद यादव, जीआईसी चरखारी के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, जीआईसी महोबा के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed