{"_id":"699b568827a6b05a940bdfc4","slug":"shivakanti-winner-for-cooking-delicious-food-mahoba-news-c-223-1-sknp1030-136486-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: स्वादिष्ट खाना बनाने पर शिवाकांती विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: स्वादिष्ट खाना बनाने पर शिवाकांती विजेता
Mon, 23 Feb 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र कुछेछा में रविवार को जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 30 रसोइयों ने प्रतिभाग किया। इनमें उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मा का डेरा की रसोइया शिवकांती ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
वहीं, प्राथमिक विद्यालय नवीन मुस्करा की शहाना ने द्वितीय एवं कंपोजिट उच्च प्रा. विद्यालय पाराओझी सुमेरपुर की ललिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक एमडीएम बभ्रुवाहन द्वारा किया गया। मौके पर एसीएमओ सचिदानंद, एसएचओ अनिल कुमार यादव, राजीव राय, अनिल कुमार, सरस्वती देवी, डॉ. सादिया, विभा भारती, गिरीश वर्मा आदि मौजूद रहे।