फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Seven injured, including a father and son, in road accidents

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत सात घायल

Fri, 26 Jun 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Seven injured, including a father and son, in road accidents
महोबा/पनवाड़ी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत सात लोग घायल हो गए। थाना पनवाड़ी के रिछा गांव निवासी अमित (27) बृहस्पतिवार की रात बाइक से पिता जगदीश (55) के साथ घर जा रहा था। तभी महोबा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही स्कूटी से बाइक की भिड़त हो गई। इससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि स्कूटी सवार मामूली रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर, मध्यप्रदेश के नौगांव निवासी रमादेवी (55) शुक्रवार की दोपहर पति नेपाल सिंह के साथ बाइक से कस्बा पनवाड़ी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही थी। तभी कस्बे के नए बाईपास पर बनी पुलिया के ब्रेकर में बाइक उछल गई। इससे महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। इसी तरह अजनर निवासी मुकेश, लाड़पुर निवासी संतोष, कुरौराडांग निवासी विश्वनाथ व अनघौरा निवासी लक्ष्मी अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed