फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Seeing poor construction in Mastani Mahal, DM asked for the map, reprimanded PD for not showing it

Mahoba News: मस्तानी महल में घटिया निर्माण देख डीएम ने मांगा नक्शा, न दिखाने पर पीडी को फटकारा

Wed, 02 Jul 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 02 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Seeing poor construction in Mastani Mahal, DM asked for the map, reprimanded PD for not showing it
-पहली बारिश में बहे मस्तानी महल के पथ-वे को देखकर नाराजगी जतातीं डीएम गजल भारद्वाज। संवाद - फोटो : -पहली बारिश में बहे मस्तानी महल के पथ-वे को देखकर नाराजगी जतातीं डीएम गजल भारद्वाज। संवाद
बेलाताल (महोबा)। कस्बे में स्थित मस्तानी महल में घटिया निर्माण को देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। अब नोडल अधिकारी की देखरेख में यहां पर निर्माण कार्य होंगे।
विज्ञापन

बाजीराव पेशवा और मस्तानी की प्रेम कहानी का गवाह मस्तानी महल जैतपुर कस्बे की ऐतिहासिक विरासत है। इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए शासन से 5.67 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें पथ-वे, बाउंड्रीवॉल सहित महल परिसर की सुंदरता बढ़ाने और पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को बनाया गया है। यहां निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज कार्यों की हकीकत देखने के लिए मस्तानी महल पहुंचीं। यहां पर हाल मेंं ही बनकर तैयार हुआ पथ-वे पूरी तरह ध्वस्त दिखाई पड़ा। इसका कारण पूछने पर यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक अमर सिंह राठौर बगलें झांकने लगे। डीएम ने परियोजना की ड्राइंग मंगाई तो पता चला कि अधिकारी तो ड्राइंग लाए ही नहीं हैं। तब डीएम ने जमकर फटकार लगाई। परिसर से बारिश के पानी के निकास की उचित व्यवस्था नहीं थी। इसके कारण ही चार दिन पहले हुई दो घंटे तक तेज बारिश में महल परिसर में लगाई गई इंटरलॉकिंग जगह-जगह उखड़ गई है। पथ-वे के बगल में खंडा पत्थर की पिचिंग न बनाए जाने पर डीएम ने सवाल उठाए। इस मौके पर यूपीपीसीएल के अतिरिक्त परियोजना प्रबंधक शैलेंद्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी चित्रगुप्त श्रीवास्तव, डीएम के आशुलिपिक राजीव शुक्ला आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
अब निर्माण कार्यों को देखेंगे नोडल अधिकारी
बेलाताल। मस्तानी महल के निरीक्षण के बाद डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज की नवनिर्मित लैब का निरीक्षण किया। लैब की छत के पानी के निकास की व्यवस्था न होने पर एक बार फिर यूपीपीसीएल के अधिकारियों को जिलाधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ा। उन्होंने यहां पर रूफ रैन वाटर हार्वेस्टिंग योजना को लागू न करने का कारण पूंछा तो संबंधित अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इससे नाराज डीएम ने सीडीओ बलराम कुमार को निर्देश दिए कि यूपीपीसीएल की सभी परियोजनाओं में नोडल अधिकारी की तैनाती की जाए। ये नोडल अधिकारी निर्माण कार्यों पर कड़ी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed