{"_id":"573378494f1c1b3741919aeb","slug":"sea-water-began-digging-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"रपट सागर तालाब की खुदाई शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रपट सागर तालाब की खुदाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 11 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
शुरू हुई तालाब की खुदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड में सूखे की समस्या को दूर करने के लिए जिले में तालाबों की खुदाई पर जोर दिया जा रहा है। बुधवार सेे चरखारी कस्बे के ऐतिहासिक रपट सागर तालाब की खुदाई का काम शुरू हुआ। डीएम की मौजूदगी में चार जेसीबी मशीनों से खुदाई शुरू कराई गई।
चरखारी कस्बे के ऐतिहासिक तालाबाें की खुदाई कराए जाने को लेकर डीएम वीरेश्वर सिंह ने चार दिन पहले नागरिकों के साथ बैठक कर सहयोग मांगा था। बुधवार को डीएम रपट सागर तालाब पहुंचे और खुदाई का काम शुरू कराया। तालाब की खुदाई डेढ़ मीटर तक किया जाना है। जिससे बारिश के दौरान तालाब भर सके। इस दौरान डीएम ने कहा कि जो कुएं तालाबों की भूमि पर कब्जा जमाए है वह तत्काल हटा लें। अन्यथा उनके अतिक्रमण ढहा दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि नागरिक तालाबों की खुदाई के काम में सहयोग दें। इस मौके पर एसडीएम प्रबुद्घ सिंह, खनिज अधिकारी वीपी यादव, सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मुईनुद्दीन उर्फ मुइया, अरविंद चौहान, रमन गोस्वामी, जितेंद्र सिंह सेंगर, अमित शर्मा, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।