फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SDM caught 40 quintals of wheat for black marketing

कालाबाजारी के लिए ज रहा 40 क्विंटल गेहूं एसडीएम ने पकड़ा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
SDM caught 40 quintals of wheat for black marketing
श्रीनगर थाने में खड़ी चावल लदी पिकअप - फोटो : AMAR UJALA
फोटो 08 एमएएचपी 02 परिचय-श्रीनगर थाने में खड़ी चावल लदी पिकअप संवाद न्यूज एजेंसी श्रीनगर (महोबा)। कालाबाजारी के लिए मध्य प्रदेश जा रहा 30 क्विंटल चावल उप जिलाधिकारी ने पकड़ लिया और पिकअप को जब्त कर थाने में खड़ा करने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बा से एक पिकअप पर राशन की दुकान का 30 क्विंटल चावल मध्य प्रदेश भेजा जा रहा था। श्रीनगर बेलाताल रोड पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने पिकअप को रखवाया और खाद्य सामग्री के प्रपत्र मांगे चालक द्वारा जो प्रपत्र दिखाए गए उनमें चावल लखनऊ भेजने के थे। साथ ही पत्रों में पिकअप का नंबर दूसरा पड़ा था जबकि चावल दूसरे नंबर की पिकअप में लदा हुआ था। यह नजारा देख एसडीएम ने पिकअप थाने में दाखिल करा दिया और जांच के लिए आरटीओ महोबा वाणिज्य कर कमिश्नर एवं जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखा। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव का कहना है जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed