फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sarila's model based on science is the first

Mahoba News: विज्ञान पर आधारित सरीला के मॉडल प्रथम

Sat, 07 Feb 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 07 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sarila's model based on science is the first
हमीरपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोंच, नवाचार क्षमता व तार्किक दृष्टिकोण के विकास के लिए शुक्रवार को महिला डिग्री कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर स्थिति महिला डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को मुख्य अतिथि चेयरमैन कुलदीप निषाद, विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी एवं डीएम घनश्याम मीना ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों की सराहना की। डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य बच्चों में जिज्ञासा, प्रयोगशीलता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है, जो भविष्य के सशक्त भारत की नींव है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रत्येक विकासखंड से पांच विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी व सरीला टीम ने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सुमेरपुर की टीम एवं तृतीय स्थान पर कुरारा टीम रही। इसमें सरीला के पुष्पेंद्र, प्रीती देवी, पूनम, नंद कुमारी व पूनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सुमेरपुर के अंश कुशवाहा, रचना, संध्या देवी, दिव्यांश व अंशिका देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक अरुण भदौरिया ने लिखित पुस्तक प्रायोगिक विज्ञान सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रदान की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed