{"_id":"617ed90a23a6886a9d1a0a36","slug":"sardar-patel-was-the-harbinger-of-national-integration-mahoba-news-knp6615982124","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता-अखंड़ता के अग्रदूत थे सरदार बल्लभ भाई पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता-अखंड़ता के अग्रदूत थे सरदार बल्लभ भाई पटेल
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल सपाई।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के अग्रदूत एवं लौह पुरुष के सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलायी गई।
डीएम मनोज कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार, विकास भवन में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह तथा अन्य जनपद स्तरीय कार्यालयों व स्कूलों एवं कॉलेजों में सम्बन्धित कार्यालय प्रभारियों द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता विषयक शपथ दिलाई गई।
खेल विभाग द्वारा स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। एलईडी वैन के माध्यम से सरदार के जीवन वृत्त पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। वहीं लोरेंस दून जूनियर हाईस्कूल में भी जयंती मनाई गई। इस मौके पर समाजसेवी विनोद कुमार पुरवार ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
चरखारी संवाद के अनुसार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जयंती मनाई गई । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ चंद्र कुमार चौरसिया मौजूद रहे। कबरई संवाद के अनुसार चिचारा गांव के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय(कम्पोजिट) में विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा लौहपुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया।
सपाइयों ने धूमधाम से मनाई जयंती
महोबा। सरदार पटेल की जयंती पर समाजवादी पार्टी द्वारा पटेल शिक्षण संस्थान ननौरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, मुख्य अतिथि आलह प्रसाद निरंजन जी एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दिलीप यादव जी ने सरदार पटेल पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राजपाल सिंह पटेल जी ने किया।

अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते सीडीओ।- फोटो : MAHOBA

जीजीआईसी में लौह पुरुष के जीवन के बारे छात्राओं को जानकारी देती प्रधानाचार्य सरगम खरे।- फोटो : MAHOBA