फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Saffron flag in hands, Shabnam Sheikh going to Ayodhya on foot

Mahoba News: हाथों में भगवा ध्वज, पैदल अयोध्या जा रहीं शबनम शेख

Fri, 19 Jan 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Saffron flag in hands, Shabnam Sheikh going to Ayodhya on foot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर (महोबा)। भगवान राम पर आस्था, हाथों पर भगवा ध्वज और मुंह पर जय श्रीराम के उदघोष के साथ पैदल अयोध्या जा रहीं शबनम शेख साम्प्रादायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रही हैं। 29 दिन में 800 किमी का सफर तय करने के बाद गुरुवार को वह पड़ोसियों के साथ श्रीनगर होते हुए महोबा पहुंची। जगह-जगह उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
मुंबई की शबनम शेख अपने दोस्त विनीत पांडेय, रमन शर्मा व शुभम गुप्ता के साथ 21 दिसंबर 2023 को मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल निकलीं थीं। 29 दिन में 800 किलोमीटर का सफर तय कर गुरुवार को कस्बा श्रीनगर पहुंचीं। व्यापार मंडल श्रीनगर की ओर से उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। शबनम ने बताया कि यात्रा की शुरुआत में वह 14 से 15 किलोमीटर प्रतिदिन चलतीं थीं। इसके बाद अब प्रतिदिन 40 किलोमीटर पैदल चलने की आदत हो गई
विज्ञापन

शबनम ने बताया कि मुंबई के जिस इलाके में उनका परिवार रहता है वहां सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं। मुंबई के प्रसिद्ध गणपति महोत्सव व नवदुर्गा महोत्सव में उनका परिवार शुरू से ही शामिल होता रहा है। उन्हीं की प्रेरणा से ही वह अयोध्या के लिए चल पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि मुस्लिम होने की नाते उन्हें मालेगांव में बिरादरी के गुस्से का भी सामना करना पड़ा, लेकिन वहां की पुलिस ने पूरा संरक्षण दिया। बताया कि भगवान श्रीराम के प्रति उनकी विशेष आस्था है। वह हिंदू व मुस्लिम दोनों संप्रदायों के त्योहारों को मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed