फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sachin won the long jump and Pankaj won the javelin throw.

Mahoba News: लंबी कूद में सचिन और भाला फेंक में पंकज ने मारी बाजी

Thu, 16 Oct 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 16 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sachin won the long jump and Pankaj won the javelin throw.
फोटो 15 एचएएमपी 18- मोबाइल फोन पर मिला एक्स रे दिखाते संजय महान। संवाद
कुलपहाड़ (महोबा)। नगर के मिशन खेल मैदान में चल रही जनपदीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लंबी कूद में सचिन व भाला फेंक में पंकज ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को बृहस्पतिवार को समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ऊंची कूद में मानव कल्याण सेवा इंटर कॉलेज जोन कबरई के सचिन पहले स्थान पर रहे जबकि ब्रह्मानंद एजुकेशन श्रीनगर के हर्षित को दूसरा और जीआईसी महोबा के अमित रैकवार को तीसरा स्थान मिला। भाला फेंक में पंकज कुमार पहले, अरुण कुमार दूसरे व सूरज चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में साईं इंटर कालेज महोबा के यश प्रथम, जीआईसी चरखारी के मनोज कुमार द्वितीय और मानव कल्याण संस्था नहदौरा के सचिन तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक बालक वर्ग में जीआईसी महोबा के अमित रैकवार ने बाजी मारी जबकि विकास दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर जनतंत्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयप्रकाश अनुरागी, व्यायाम शिक्षक निशांत सिंह, प्रकाशचंद्र यादव, केके द्विवेदी, शंकरलाल, मुजीब, अरुण दीक्षित, रवि प्रकाश, पुष्पेंद्र, अमित राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed