{"_id":"69d2aea320828bae320a9de4","slug":"rvs-avengers-beat-freedom-fighters-by-13-runs-mahoba-news-c-225-1-mah1002-124022-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आरवीएस एवेंजर्स ने फ्रीडम फाइटर्स को 13 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आरवीएस एवेंजर्स ने फ्रीडम फाइटर्स को 13 रन से हराया
Mon, 06 Apr 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर में चल रहे वीरभूमि अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मुकाबले में आरवीएस एवेंजर्स ने फ्रीडम फाइटर वॉरियर्स को 13 रन से हराकर जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी के लिए रामवीर को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया।
राठ रोड स्थित एमएमसीए क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को फ्रीडम फाइटर वॉरियर्स व आरवीएस एवेंजर्स के बीच मैच हुआ। फ्रीडम फाइटर वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी आरवीएस एवेंजर्स की टीम के नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 18.2 ओवर में 78 रन बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाज शौर्य सिंह ने 23 रन बनाए। फ्रीडम फाइटर्स की ओर से निखिल प्रताप सिंह ने तीन जबकि शिवा सिंह और सूर्या ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे फ्रीडम फाइटर्स वॉरियर्स की पूरी टीम केवल 65 पर ही आउट हो गई। रामवीर को उसकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर नीरज रावत, ऋतुराज सिंह, पौरुष मिश्रा, रघुवंश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।