फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rural sitting on fast unto death's condition deteriorates

आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण की हालत बिगड़ी

Mon, 23 Mar 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 23 Mar 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rural sitting on fast unto death's condition deteriorates
अगवा हुई किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीण की हालत बिगड़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग का कोई भी चिकित्सक आमरण अनशन पर बैठे परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण करने नहीं पहुंचा। उल्टे देर रात पहुंची पुलिस ने परिवार के सदस्याें को जबरन हटाने का प्रयास किया। लेकिन परिवार के सदस्याें ने किशोरी की बरामदगी न होने तक आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर निवासी फरीद उर्फ कल्लू पुत्र महमूद आठ मार्च की रात बेटी को दबंगाें द्वारा अगवा किए जाने का आरोप लगाते हुए  उच्चाधिकारियों की चौखट पर पहुंचा। शिकायतें करने के बाद भी न्याय न मिलने से नाराज होकर उसने दो दिन पहले परिवार सहित पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया। तीसरे दिन लगातार आमरण अनशन पर डटे परिवार के मुखिया फरीद की सोमवार को हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कोई भी नुमाइंदा उसका स्वास्थ्य परीक्षण करने नहीं पहुंचा। फरीद ने बताया कि रविवार की देर रात पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसे जबरन आमरण अनशन से हटाने का प्रयास किया। पीड़ित का कहना है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी सितारा का दबंग ने अपहरण कर लिया है और उसे कहीं अज्ञात स्थान पर रखे हुए है। ग्रामीण ने बेटी की हत्या होने की भी आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में देने के बाद भी पुलिस ने दबंग के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की और न ही बेटी का सुराग लगाया। पुलिस उच्चाधिकारियाें को शिकायती पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बेटी की बरामदगी न होने तक आमरण अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed