फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rukmini heard the legend of the man of feeling overwhelmed

रूक्मणि की कथा सुन भाव विभोर हुए भक्त

Wed, 02 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Wed, 02 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rukmini heard the legend of the man of feeling overwhelmed
 कथा वाचक सुशील महराज ने कहा कि भगवान कृष्ण ने द्वापर युग
विज्ञापन
में कंस का नाश कर मथुरा और बृज के लोगों को कंस के अत्याचार से मुक्ति दिलाई। भगवान ने अपनी सुंदर भाव भंगिमाओं के साथ अलौकिक लीलाएं कर लोगों को प्रेम रस का रसपान भी कराया। जिससे आज भी उनकी सूरत हर घर के जनजीवन में छाई हुई हैं।
कस्बे के इंदिरा नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए कथावाचक ने कहा कि भगवान कृष्ण ने अपने मर्यादित आचरण के साथ लोगों को जीने की कला सिखाई। तो वहीं धर्म के  विरुद्ध चलने वाले कौरवों को भी मात देकर स्वर्ग लोक पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि धर्म परायण कृष्ण ने धर्म के मार्ग पर चलने का पांडवों को उपदेश ही नहीं दिया, बल्कि स्वयं भी उनका साथ दिया। उन्होंने कह कि धर्म पर चलने वालों की कभी हार नहीं होती। उन्होंने रुक्मणि की कथा सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर रामजी गुप्ता, प्रेरणा गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, बद्री गुप्ता, दिलीप, सूरज, उर्मिला गुप्ता, शोभा, रामकेश, उमेश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed