फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Roadways bus trips increased due to Bhaidooj

Mahoba News: भाईदूज को लेकर बढे़ रोडवेज बसों के फेरे

Tue, 14 Nov 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 14 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus trips increased due to Bhaidooj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाईदूज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। बहनें-भाइयों के घर पहुंच उनका तिलक करेंगी। यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने पहले से तैयारियां की हैं। राठ, मुस्करा, बांदा, हमीरपुर रूट पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। ताकि, त्योहार पर आने-जाने के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।



दिवाली की परेवा पर लोग बाहर नहीं निकले। स्थानीय स्तर पर ही मेलों और दिवारी नृत्य का आनंद लिया। बुधवार को भाईदूज पर्व पर बहनों व भाइयों के एक-दूसरे के घर जाने को लेकर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़ रहेगी। इसको लेकर परिवहन विभाग ने सभी तैयारियां की हैं। सर्वाधिक यात्रियों वाले रूटों पर बसों के दो से तीन फेरे बढ़ाए गए हैं। ताकि, युवतियों व महिलाओं को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


महोबा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र कुमार का कहना है कि भाईदूज को लेकर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। जिस रूट के लिए यात्रियों की संख्या अधिक होगी। वहां अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। वहीं, भाईदूज को लेकर जेल प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। जेल में निरूद्ध भाइयों का तिलक करने आने वाली महिलाओं को विशेष सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed