फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Roads dug under Har Ghar Jal Yojana became marshes

Mahoba News: हर घर जल योजना के तहत खोदी गईं सड़कें बनीं दलदल

Sat, 22 Jul 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Roads dug under Har Ghar Jal Yojana became marshes
पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाडी के हैवतपुरा, खंगारन समेत दर्जनों गांवों में नमामि गंगे योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गईं सडकें एक साल से उखड़ी पड़ी हैं। बारिश के मौसम में सडकें कीचड़ में तब्दील होने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। आए दिन लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

गांवों में घर-घर पेयजल आपूर्ति पहुंचाने को लेकर एक साल पहले यहां पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को खोदा गया था। पाइप लाइन डालने के बाद कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने सड़कों को दुरुस्त नहीं किया। राहगीर सड़कों पर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। ग्रामीण देवपाल, करन, प्रेमपाल, सुंदर आदि ने बताया कि सड़कें दुरुस्त न होने से बारिश के दौरान चारों ओर कीचड़ फैला है। मुख्य मार्ग की सड़क भी खोदने के बाद सही नहीं की गई। एडीएम नमामि गंगे जुबैर बेग का कहना है कि अधिकांश गांव की सड़कें दुरुस्त करा दी गई हैं। जहां नाली भरने का काम नहीं हुआ वहां पाइप लाइन डालने क काम शेष है। यह काम 31 अगस्त तक पूरा कराने के लिए संबंधित कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed