{"_id":"5dd82e2b8ebc3e54f7347f0e","slug":"road-constructed-at-a-cost-of-4-lakh-rupees-ruined-in-seven-months-mahoba-news-knp5275466191","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 लाख रुपये की लागत से बनाई सड़क सात माह में उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 लाख रुपये की लागत से बनाई सड़क सात माह में उखड़ी
विज्ञापन
महोबा। महोबा-कुम्हड़ौरा मार्ग में 40 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सड़क सात माह में ही उखड़ गई। बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सात माह में सड़क उखड़ने से लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर पुन: सड़क बनवाने के आदेश दिए हैं।
गौरलतब है कि शाहपहाड़ी से कुम्हड़ौरा तक करीब तीन किमी सड़क निर्माण के लिए शासन ने 40 लाख रुपये दिए थे। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के सहयोग से अप्रैल में तीन किमी सड़क बन गई, लेकिन सड़क का घटिया निर्माण कराने से सात माह में भी सड़क उखड़ गई।
सड़क सात माह में ही ध्वस्त हो जाने से महोबा से शाहपहाड़ी, कुम्हड़ौरा आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीबी अग्रवाल का कहना है कि सड़क उखड़ने पर ठेकेदार को नोटिस जारी कर पुन: सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।