{"_id":"60bfb0658ebc3ed3db4544ee","slug":"road-accident-mahoba-news-knp633009578","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी की हालत गंभीर
विज्ञापन
महोबा। कबरई-डहर्रा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। पुलिस वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट आने से एक की जान चली गई।
जनपद हमीरपुर के थाना बिंवार के टिहर गांव निवासी अरुण सिंह का पुत्र रामकृष्ण (20) अपने साथी दर्शन (30) के साथ सोमवार को रिश्तेदारी में कबरई थाना क्षेत्र के डहर्रा गांव गए थे। रात नौ बजे बाइक से लौटते समय डहर्रा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रामकृष्ण को मृत घोषित कर दिया जबकि दर्शन की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।