फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Road accident in Mahoba, more than 12 passengers injured

महोबा: चालक को झपकी आने से खाई में पलटी बस, 12 से अधिक यात्री घायल

Thu, 13 May 2021 01:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 May 2021 01:17 PM IST
सार

विकास खण्ड जैतपुर क्षेत्र के ग्राम खैरारी तिगैला में दिल्ली से छतरपुर जा रही बस गुरुवार सुबह करीब 4:15 बजे खाई में जा गिरी। बस में करीब 60 से ज्यादा यात्री सवार थे।

विज्ञापन
Road accident in Mahoba, more than 12 passengers injured
महोबा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से छतरपुर जा रही बस महोबा जिले में खाई में गिरने से पलट गई। जिससे 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना का कारण चालक का झपकी आना बताया जा रहा है। बस में करीब 60 से ज्यादा यात्री सवार थे।
विज्ञापन


विकास खण्ड जैतपुर क्षेत्र के ग्राम खैरारी तिगैला में दिल्ली से छतरपुर जा रही बस गुरुवार सुबह करीब 4:15 बजे खाई में जा गिरी। घटना में धमौरा की मुमताज (36), विजावर से पप्पू (32), छतरपुर के राधेश्रीवास (40), अरघटमऊ के बालादीन (37), नगाराडांग के गोरेलाल (39), अनगौर के रामस्वरूप (36) समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में चिकित्सा दिलाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed