Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   500 bags of fertilizer have arrived, yet they remain undistributed.

Mahoba News: 500 बोरी खाद पहुंची, फिर भी वितरण नहीं

Sat, 14 Nov 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
500 bags of fertilizer have arrived, yet they remain undistributed.
अजनर (महोबा)। साधन सहकारी समिति अजनर में खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है। आठ दिन तक खाद का वितरण बंद रहने के बाद शुक्रवार को समिति में 500 बोरी खाद पहुंची लेकिन शनिवार को भी वितरण शुरू नहीं हो सका। खाद मिलने की उम्मीद में सुबह से समिति पहुंचे किसानों को दिनभर इंतजार के बाद मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


पिछले शनिवार को समिति में उपलब्ध 300 बोरी खाद का वितरण 105 किसानों को किया गया था। बाद में स्टॉक खत्म होने से वितरण बंद हो गया। शुक्रवार को 500 बोरी खाद पहुंचने पर किसानों को उम्मीद थी कि शनिवार से टोकन व्यवस्था के तहत खाद मिलनी शुरू हो जाएगी। वहीं समिति सचिव भूप किशोर ने भी शनिवार को टोकन से वितरण कराने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


इससे किसान पूरे दिन परेशान रहे। गनेशी, हरदयाल, भूरा आदि ने बताया कि फसलों की बोआई का समय चल रहा है लेकिन खाद न मिलने से वह परेशान हैं। उधर, अपर जिला सहकारी अधिकारी परमानंद अनुरागी ने बताया कि पुलिस की व्यवस्था न हो पाने के चलते खाद का वितरण नहीं हो सका। शीघ्र ही खाद का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed