{"_id":"6a932983f12d9bda3507e194","slug":"rise-in-eye-patients-due-to-rain-and-temperature-fluctuations-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128340-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बारिश और तापमान में उतार चढ़ाव से बढ़े आंख के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बारिश और तापमान में उतार चढ़ाव से बढ़े आंख के मरीज
विज्ञापन
फोटो 29 एमएएचपी 02 परिचय-ओपीडी में बच्चे का नेत्र परीक्षण करते डॉ. धैर्य कुमार राय। संवाद
= इलाज के लिए प्रतिदिन ओपीडी में पहुंच रहे 40 से अधिक मरीज
फोटो 29 एमएएचपी 02 परिचय-ओपीडी में बच्चे का नेत्र परीक्षण करते डॉ. धैर्य कुमार राय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। बारिश व तापमान में उतार चढ़ाव से नेत्र रोगियों की संख्या बढ़ गई है। इससे जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 40 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर की ओर से मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की तादाद बढ़ी है। सामान्य दिनों में जहां करीब 20 से 25 मरीज रोजाना ओपीडी में पहुंचते थे। वहीं, इन दिनों यह संख्या 40 से अधिक पहुंच गई है। इनमें से ज्यादातर मरीजों को आंखों में लालिमा, खुजली, पानी आने और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धैर्य कुमार राय ने बताया कि इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव, बारिश से बड़ी संख्या में लोगों की आंखों में बैक्टीरियल संक्रमण की समस्या बढ़ जाती है। इससे उनकी आंखों में लालिमा, खुजली, चुभन, पानी आने व सूजन जैसी समस्या आम हो जाती है। इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका यह है कि बाहर निकलते समय आंखों में आरामदायक चश्मा पहनें। इससे आमतौर पर धूप, गंदगी, धूल और प्रदूषण से आंखें सुरक्षित रहती है। इसके अलावा आंखों को अनावश्यक रूप से छूने से बचें। साथ ही कोशिश करें की आंखों को छूने से पहले अपने हाथों को साफ पानी या साबुन के साथ धो लें व आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें। अगर आंखों में कुछ भी समस्या दिखाई देती है, तो नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।