{"_id":"5f2458d68ebc3e9fb90e803d","slug":"resolve-to-protect-trees-by-tying-a-rakhi-in-mahoba-mahoba-news-knp5743907129","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: वृक्षों को राखी का धागा बांधकर लिया वृक्ष रक्षा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: वृक्षों को राखी का धागा बांधकर लिया वृक्ष रक्षा का संकल्प
विज्ञापन
वृक्षों में राखी का धागा बांधती जीजीआईसी की छात्राएं
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। एक कदम ह्यूमन डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रक्षाबंधन वृक्ष रक्षा वचन अभियान चलाया गया। इसके तहत जीजीआईसी की छात्राओं और प्रधानाचार्या ने वृक्षों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
इस साल बहनों ने कोरोना महामारी के मद्देनजर इस त्योहार को अलग तरीके से मनाने का संकल्प लिया है। इसी के तहत शुक्रवार को वृक्षों को राखी का पवित्र धागा बांधकर वृक्ष रक्षा का संकल्प लिया। गुरुवार को जीजीआईसी छात्राओं ने प्रधानाचार्या सरगम खरे के नेतृत्व में वृक्षों को धागा बांधा।
जीजीआईसी की प्रधानाचार्या ने कहा कि सभी कोरोना से बचाव के साथ ही त्योहार मनाए और मास्क लगाकर अपनी और दूसरों की सुरक्षा करें। एक कदम सोसायटी के सदस्य विनोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि रक्षाबंधन वृक्ष रक्षा वचन अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। इससे कोरोना से बचाव के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आएगी।