फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Register for 9th and 11th by 5th August

Mahoba News: नौंवी और 11वीं में पांच अगस्त तक कराएं पजीकरण

Mon, 07 Jul 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 07 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Register for 9th and 11th by 5th August
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 व 11 के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण और प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त तय की गई है। कंपार्टमेंट व स्क्रूटनी से हाईस्कूल पास छात्रों के कक्षा 11 में प्रवेश 20 अगस्त तक होंगे।
विज्ञापन

इसको लेकर परिषद के निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने निर्देश जारी किए हैं। कहा कि कक्षा 9 और 11वीं में अध्ययनरत छात्रों के अग्रिम पंजीकरण शुल्क को 25 अगस्त तक चालान के माध्यम से कोषागार में जमा किया जाए। इस तिथि तक छात्रों के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड भी किया जाएगा। प्रत्येक छात्र के शैक्षिक विवरण को उनके कक्षा अध्यापक व प्रधानाचार्य की ओर से विद्यालय अभिलेख के अनुसार 26 अगस्त से पांच सितंबर तक जांच की जाएगी। कोई त्रुटि होने पर छह से 20 सितंबर तक संशोधित किया जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर तक फोटोयुक्त नामावली और कोष पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा किया जाएगा। परिषद की वेबसाइट पर अपलोड छात्रों के शैक्षिक विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति होने पर इसके लिए कक्षा अध्यापक और प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed