फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   rape of scheduled caste woman hostage

अनुसूचित जाति की महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Jul 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
rape of scheduled caste woman hostage
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के एक मोहल्ले में अनुसूचित जाति की महिला को अगवाकर युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके नाजुक अंग में मिर्च पाउडर डालकर फरार हो गया। रविवार की सुबह घर से 200 मीटर की दूरी पर झोपड़ी में पड़ी हाथ-पैर बंधी अचेत मिली महिला को देखकर सभासद ने पुलिस को सूचना दी गई। अपर एसपी व सीओ ने मौके पर पहुंच जांच की और उसे जिला महिला अस्पताल भेजा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वार्ड सभासद रवि कुमार ने यूपी 112 व थाना पुलिस को सूचना दी कि करीब 58 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला के हाथ-पैर व गले में रस्सी बंधी पाई गई जबकि कपड़े दूर पड़े थे। सांसे चलने पर पुलिस ने तत्काल महिला जिला अस्पताल भेजा। सूचना पर अपर एसपी आरके गौतम व सीओ रामप्रवेश राय घटनास्थल पहुंच गए और परिजनों व पड़ोसियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

महिला की नातिन ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले भारत कुशवाहा से कॉलोनी खाली करने को लेकर चार दिन पहले विवाद व मारपीट हुई थी। इसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने महिला जिला अस्पताल पहुंचकर महिला का हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली। पूछताछ में महिला ने बताया कि भारत नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रस्सी से हाथ-पैर बांधकर मुंह पर कपड़ा ठूस दिया। बाद में नाजुक अंग में मिर्च पाउडर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भारत कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने, धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि कस्बा कबरई में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। महिला घायल अवस्था में मिली। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी भारत व उसके मामा को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
फोटो 25 एमएएचपी 09 परिचय-कस्बा कबरई में घटनास्थल की जांच करते अपर एसपी व सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed