{"_id":"602d5d028ebc3ee905464cf3","slug":"rally-mahoba-news-knp6124869146","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरुक
विज्ञापन
महोबा। मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय, रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय कबरई व बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय पचपहरा में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवी छात्राओं ने बाइक चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की।
चंद्रिका महिला महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति सिंह, प्रो. जगभान राजपूत व डॉ. नितिन द्विवेदी के नेतृत्व में छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से मामना गांव तक जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर नीरज निगम, प्रतीक्षा तिवारी, शिवम विश्वकर्मा, नंद किशोर राजौरिया मौजूद रहे।
रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय कबरई का एक दिवसीय शिविर बीला दक्षिण गांव में लगाया गया। यहां छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. ज्ञान सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में मतदाता को जागरूक होने की जरूरत है। इस दौरान ममता सिंह, शिखा खरे, राजबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय पचपहरा का चतुर्थ एनएसएस शिविर सिद्घबाबा पहाड़ पर लगाया गया। छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके बाद पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य उमाकांत त्रिपाठी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक द्विवेदी, राम नारायण शुक्ल मौजूद रहे।