फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Railway underpass road disintegrates within a month; villagers stage a blockade.

Mahoba News: एक माह में उखड़ी रेलवे अंडरपास की सड़क, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 25 Jul 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Railway underpass road disintegrates within a month; villagers stage a blockade.
फोटो 25 एमएएचपी 12 परिचय-झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मकरबई गांव के पास इस तरह अंडरपास में भरा
कबरई (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मकरबई गांव के रेलवे अंडरपास की सड़क गड्ढों में तब्दील होने और जलभराव होने से आवागमन प्रभावित है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को करीब ढाई घंटे सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जाम के चलते मकरबई व डहर्रा पत्थरमंडी की ओर जाने वाले सैकड़ों ट्रकों की सड़क पर लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मकरबई निवासी लोकेंद्र सिंह, रामबाबू विश्वकर्मा, कल्लू वर्मा, गोविंदा अहिरवार, रामबाबू प्रजापति, बालेंद्र विश्वकर्मा, अमोल सिंह, संतू कुशवाहा आदि ने बताया कि झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन पर फाटक बंद होने के बाद गांव तक पहुंचने के लिए अंडरपास बनाया गया था। मकरबई और डहर्रा पत्थरमंडी के लिए प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अंडरपास की सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। अंडरपास में बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा रहता है। यहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने से राहगीरों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर माह जून में अंडरपास की उखड़ी सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन निर्माण के महज एक माह के अंदर ही सड़क दोबारा उखड़ गई। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर पानी भरने से स्थिति और खतरनाक हो गई। कई बार शिकायत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से वार्ता कर जिलाधिकारी से समस्या के समाधान कराने का आश्वासन दिया। तब करीब ढाई घंटे बाद दोपहर दो बजे से लगा जाम शाम पांच बजे खुल सका। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

फोटो 25 एमएएचपी 12 परिचय-झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मकरबई गांव के पास इस तरह अंडरपास में भरा

फोटो 25 एमएएचपी 12 परिचय-झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मकरबई गांव के पास इस तरह अंडरपास में भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed