{"_id":"62af6cd0d4329e484f038345","slug":"preparedness-to-deal-with-corona-tested-mahoba-news-knp703239165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चौथी लहर से निपटने को किया रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की चौथी लहर से निपटने को किया रिहर्सल
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कोरोना से निपटने की तैयारियों का अपर निदेशक स्वास्थ्य ने जायजा लिया। एलटू अस्पताल श्रीनगर में मॉकड्रिल कराकर व्यवस्थाएं देखीं।
झांसी के अपर निदेशक स्वास्थ्य आरके सोनी ने अस्पताल परिसर में संचालित ऑक्सीजन प्लांट से सप्लाई की जानकारी ली। वार्ड के वेंटीलेटर चेक किए। मॉकड्रिक के दौरान एंबुलेंस से कोरोना मरीज के आने, थर्मल स्कैनर से मरीज का तापमान, उसकी पल्स व ऑक्सीजन का स्तर जांचने की प्रक्रिया देखी। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी कोरोना मरीज को स्ट्रैचर पर लेकर वार्ड पहुंचे और ऑक्सीजन लगाई।
एडी ने कहा कि अस्पताल में सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं। दवाइयों की कमी न रहे।
इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन राजपूत, फॉर्मासिस्ट सतीश कुमार, स्टाफ नर्स मंजुला कुशवाहा, एलटी मनमोहन, अंशुल, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।